Thursday, 26 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
26 November 2026
ताज़ा खबर
संविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षणलखनऊ एयरपोर्ट पर खुला ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’, पीएम मोदी के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तकें होंगी उपलब्धयूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 44 हजार के पार, 9.75 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: डॉ. राजेश्वर सिंहपहाड़पुर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए शिव शंकर सिंह, आचार्य पुण्डरीक जी महाराज के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ माहौलसहकारी समितियों को आधुनिक बनाने की तैयारी, बी-पैक्स को मिलेंगी 15 लाख रुपये की ऋणमुक्त धनराशिअमावा के ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, संजय सिंह चौहान ने किया निरीक्षणसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षणलखनऊ एयरपोर्ट पर खुला ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’, पीएम मोदी के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तकें होंगी उपलब्धयूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 44 हजार के पार, 9.75 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: डॉ. राजेश्वर सिंहपहाड़पुर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए शिव शंकर सिंह, आचार्य पुण्डरीक जी महाराज के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ माहौलसहकारी समितियों को आधुनिक बनाने की तैयारी, बी-पैक्स को मिलेंगी 15 लाख रुपये की ऋणमुक्त धनराशिअमावा के ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, संजय सिंह चौहान ने किया निरीक्षण
लखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर खुला ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’, पीएम मोदी के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तकें होंगी उपलब्ध

दिनांक: Thursday, 26 November 2026 | समय: 08:26 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

टर्मिनल-3 के आगमन हॉल में अराइवल गेट-02 के पास मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी दर्शन सिंह ने किया उद्घाटन

शकील अहमद

सरोजनी नगर (लखनऊ)। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को अब हवाई सफर के साथ साहित्य और विचारों की दुनिया से जुड़ने का भी अवसर मिलेगा। लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित आगमन हॉल में अराइवल गेट-02 के निकट ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी दर्शन सिंह ने किया।

‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, विचारों और सुशासन पर आधारित विभिन्न प्रतिष्ठित लेखकों की पुस्तकों का विशेष संग्रह उपलब्ध कराया गया है। इस संग्रह के माध्यम से पाठकों को प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व शैली, देश की विकास यात्रा और समकालीन भारत में हो रहे विभिन्न परिवर्तनों से संबंधित साहित्य पढ़ने का अवसर मिलेगा।

एयरपोर्ट प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और आगंतुकों को यात्रा के दौरान ज्ञानवर्धक साहित्य से जोड़ना तथा देश के नेतृत्व, विकास और सुशासन से जुड़े विचारों को पुस्तकों के माध्यम से उन तक पहुंचाना है। यह बुकस्टोर विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जो यात्रा के दौरान अपने समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ने में रुचि रखते हैं।

एयरपोर्ट परिसर में इस प्रकार की साहित्यिक पहल यात्रियों को एक नया अनुभव प्रदान करने के साथ ही पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक कदम है। इससे एयरपोर्ट केवल आवागमन का केंद्र ही नहीं, बल्कि ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम भी बनेगा।

‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ अब यात्रियों एवं आगंतुकों के लिए खुल गया है। इच्छुक यात्री टर्मिनल-3 के आगमन हॉल में अराइवल गेट-02 के पास पहुंचकर यहां उपलब्ध पुस्तकों को देख सकते हैं और अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

संविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश

26 November 2026

अवध विहार कॉलोनी और बदाली खेड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद लोगों में…

लखनऊ

26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलाव

26 November 2026

सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का किया उल्लेख रक्षा बजट और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेतृत्व…

लखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षण

26 November 2026

जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ, पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा दलों ने लिया हिस्सा आपात स्थिति में एजेंसियों के बीच समन्वय परखा…