Thursday, 12 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
12 November 2026
ताज़ा खबर
शिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवालबृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगरबृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन2047 तक हर बच्चे को समान अवसर देने वाला भारत बनाने का सपना: डॉ. राजेश्वर सिंहदीपावली पर यूपी-112 ने तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई मददसमाजवादी पार्टी में रंजीत कुमार भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनेरायबरेली में नवंबर माह का राशन 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त, अंत्योदय कार्ड पर 35 और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्नसीएम का निर्देश- जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान होशिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवालबृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगरबृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन2047 तक हर बच्चे को समान अवसर देने वाला भारत बनाने का सपना: डॉ. राजेश्वर सिंहदीपावली पर यूपी-112 ने तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई मददसमाजवादी पार्टी में रंजीत कुमार भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनेरायबरेली में नवंबर माह का राशन 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त, अंत्योदय कार्ड पर 35 और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्नसीएम का निर्देश- जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान हो
उत्तर प्रदेश

सीएम का निर्देश- जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान हो

दिनांक: Monday, 09 November 2026 | समय: 05:54 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
सीएम का निर्देश- जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान हो

जनता दर्शन में 125 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

लोगों से बोले – चिंता मत करिए, समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं और तेज कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं। समस्या लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए। सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।

मुख्यमंत्री जनता दर्शन के दौरान 125 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद चलकर पहुंचे, एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके प्रार्थना पत्र लिए।

उन्होंने पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक होना चाहिए।

जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्चस्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए।

एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्यार, दुलार और आशीर्वाद के साथ चॉकलेट दीं।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

शिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवाल

12 November 2026

सरोजनीनगर विधायक ने PDA सहित जाति-धर्म आधारित राजनीति पर रखे विचार मतदाताओं से बच्चों के भविष्य, युवाओं के अवसर और…

उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

12 November 2026

राधा-कृष्ण सहित देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां बनीं आकर्षण कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, साहब के शिवालय पोखरे में हुआ प्रतिमा…

उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन

11 November 2026

नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों और प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी यात्रा श्रद्धालुओं ने फूल चढ़ाकर की पूजा-अर्चना, जयकारों से…