रायबरेली में 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत, समझौते के आधार पर होंगे लंबित मामलों का निस्तारण

  • समझौते के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण का मिलेगा अवसर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की अपील

रायबरेली। आमजन को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराने तथा आपसी सहमति के आधार पर विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘समाधान समारोह-2026’ के अंतर्गत 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली अनिशा ने बताया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश के निर्देशन में देशभर में विशेष लोक अदालत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सर्वोच्च न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों का निस्तारण सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा, जिनमें समझौते की संभावना है।

उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के निर्देशन में आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य केवल मामलों का निस्तारण करना ही नहीं, बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी संबंधों को बनाए रखते हुए त्वरित, सस्ता और सरल न्याय उपलब्ध कराना भी है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को वर्षों तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी, साथ ही समय और धन दोनों की बचत होगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस विशेष लोक अदालत अभियान का लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराएं। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts