बृजमनगंज में जिला बदर अपराधी इश्हाक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बृजमनगंज, महराजगंज। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार रात एक जिला बदर अपराधी को धर-दबोचा, जो न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए लगातार क्षेत्र में सक्रिय था और लोगों को डराने-धमकाने की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। शनिवार सुबह उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इश्हाक पुत्र बैदुल्लाह, निवासी बेलसड़ टोला भूवई, थाना बृजमनगंज, को न्यायालय द्वारा जिला बदर घोषित किया गया था। आदेश के बावजूद वह छिपकर अपने जिले में ही रह रहा था और क्षेत्र में गाली-गलौज, धमकी और मारपीट जैसी घटनाएँ कर रहा था, जिससे स्थानीय लोग दहशत में थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इश्हाक क्षेत्र में मौजूद है। तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। इश्हाक के खिलाफ पहले से ही गौ हत्या, पशु क्रूरता, बीएनएस की धाराएँ और गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts