Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

उम्मीद पोर्टल फिर खुला: वक्फ सम्पत्तियों का पंजीकरण 15 फरवरी तक अनिवार्य

दिनांक: Friday, 09 January 2026 | समय: 09:56 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ महिमा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिया/सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के निर्देशानुसार उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल, 2025 को पुनः खोल दिया गया है, ताकि पंजीकृत वक्फ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड किया जा सके। यह सुविधा मा० उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के 10 दिसम्बर 2025 के आदेश के अनुपालन में छः माह की अतिरिक्त अवधि के साथ बहाल की गई है।

उन्होंने बताया कि मेकर–चेकर–एप्रूवर प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए समय-सीमाएँ निर्धारित की गई हैं

  • मेकर: 15 फरवरी 2026 तक
  • चेकर: 15 अप्रैल 2026 तक
  • एप्रूवर: 05 जून 2026 तक

जनपद रायबरेली के समस्त मुतवल्लियों/वक्फ प्रबंधन से अपील की गई है कि केंद्रीय वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995 के अंतर्गत https://umeed.minorityaffairs.gov.in पर 15 फरवरी 2026 तक वक्फ सम्पत्तियों का पंजीकरण/फीडिंग अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। यह सुविधा सभी जनसेवा केंद्रों पर उपलब्ध है।

सहयोग/मार्गदर्शन हेतु संपर्क:

  • सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड समन्वयक: सईदुर्रहमान इम्तियाज (7379386318), मोहम्मद महताब (9415956243, 9454587875)
  • शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड समन्वयक: तबस्सुम नकवी (9936201869)

अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट रायबरेली से संपर्क किया जा सकता है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *