Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

दिनांक: Sunday, 02 August 2026 | समय: 09:40 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी, निर्भीक होकर शिकायत करने की अपील

शकील अहमद

कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत थाना कृष्णानगर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा सरकारी सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, साइबर ठगी अथवा अन्य आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। पुलिस कर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इनके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने तथा किसी भी घटना की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में सुरक्षा, विश्वास और जागरूकता का वातावरण तैयार करना है।

अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

थाना कृष्णानगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे महिला सुरक्षा संबंधी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

लखनऊ

सरोजनीनगर में ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान का 177वां सप्ताह, 17 जनसमस्याओं पर हुई कार्रवाई

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान के 177वें सप्ताह के अंतर्गत…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *