• Disclaimer
  • Privacy & Policy
  • Advertise With Us
  • About Us
  • contact-us
  • Editorial Policy
Nishpaksh Darpan
Advertisement
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
No Result
View All Result
Nishpaksh Darpan
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश रायबरेली

रायबरेली: डीएम-एसपी की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

डीएम-एसपी ने यूपी बोर्ड की परीक्षा को सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिये

Saddeek Khan by Saddeek Khan
February 12, 2026
in रायबरेली
रायबरेली: डीएम-एसपी की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु तैनात किए गए जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक के साथ प्रशिक्षण बैठक संपन्न हुई।

रायबरेली: डीएम-एसपी की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

प्रशिक्षण बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी से 12 मार्च तक संचालित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जनपद रायबरेली में 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी, प्रथम पाली का समय प्रातः 08ः30 बजे से 11ः45 बजे एवं द्वितीय पाली का समय अपरान्ह 02ः00 बजे से 05ः15 बजे तक रहेगा।

परीक्षाओं को सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न करने के लिए जनपद को 09 जोन एवं 19 सेक्टर में विभाजित करते हुए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र में स्टैटिक मजिस्ट्रेट केंद्र, व्यवस्थापक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में कुल विद्यार्थी 38,026 जिसमें बालक 19,178 व बालिकायें 18,848 शामिल है तथा इंटरमीडिएट में कुल विद्यार्थी 31,635 जिसमें बालक 15,721 व बालिका 15,914 शामिल है। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 69,661 है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें परीक्षा केन्द्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जायेगी।

रायबरेली: डीएम-एसपी की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नामित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट आवंटित परीक्षा केंद्रों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण करते हुए केंद्र पर प्रभावी नियंत्रण रखेंगे तथा अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट मॉनिटरिंग करते हुए परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षा तिथि एवं पाली पर उनकी उपस्थिति में सुनिश्चित कराएंगे। बोर्ड परीक्षा में तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं केन्द्रों पर अवांछित भीड़ इकट्ठा न होने देने के दृष्टिगत पुलिस दल के साथ परीक्षा अवधि में अपने जोन के परीक्षा केन्द्रों में नियमित दौरा करेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा परीक्षा केन्द्रों से न्यूनतम 01 किमी की परिधि में फोटो कापियर्स एवं स्कैनर का संचालन परीक्षा अवधि में पूर्णतया प्रतिबंधित कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक दिन दोनों पालियों की परीक्षाओं में केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केन्द्रों में नकल की रोकथाम के लिये सेक्टर मजिस्ट्रेट का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व होगा तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट स्थानीय पुलिस के सहयोग से नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराने हेतु समस्त कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे।

प्रत्येक केंद्र पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र पर नकल विहीन शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिये व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक दशा में न्यूनतम 01 घण्टे पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे, जिससे स्ट्रांग रूम तथा प्रश्नपत्र रखे डबल लॉक अलमारी को निर्धारित समयान्तर्गत खोला जा सके। परीक्षा केन्द्र के स्ट्रांग रूम में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रत्नेश कुमार सहित समस्त जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहें।

Share

Related Posts

25वीं वर्षगांठ पर टाटा एआईए की सामाजिक पहल, टीबी मरीजों को पोषण पोटली व वृक्षारोपण कार्यक्रम
रायबरेली

25वीं वर्षगांठ पर टाटा एआईए की सामाजिक पहल, टीबी मरीजों को पोषण पोटली व वृक्षारोपण कार्यक्रम

by Saddeek Khan
February 12, 2026
आवारा जानवरों के तांडव से टीनशेड गिरा, गाय की मौत, डीएम से शिकायत
रायबरेली

आवारा जानवरों के तांडव से टीनशेड गिरा, गाय की मौत, डीएम से शिकायत

by Shivkesh Soni
February 12, 2026
चुनावी रंजिश में दो पक्षों के खूनी संघर्ष में लगभग एक दर्जन घायल, पुलिस कर्मियों पर भी हमला
क्राइम

चुनावी रंजिश में दो पक्षों के खूनी संघर्ष में लगभग एक दर्जन घायल, पुलिस कर्मियों पर भी हमला

by Shivkesh Soni
February 12, 2026
रायबरेली में आबकारी टीम की कार्रवाई, 42 लीटर कच्ची शराब बरामद, 250 किलो लहन नष्ट
रायबरेली

रायबरेली में आबकारी टीम की कार्रवाई, 42 लीटर कच्ची शराब बरामद, 250 किलो लहन नष्ट

by Saddeek Khan
February 11, 2026
डीएम हर्षिता माथुर ने नवनिर्मित शिक्षण कक्ष का किया लोकार्पण, सीएसआर से बने 3 नए कमरे
रायबरेली

डीएम हर्षिता माथुर ने नवनिर्मित शिक्षण कक्ष का किया लोकार्पण, सीएसआर से बने 3 नए कमरे

by Saddeek Khan
February 11, 2026
सेफर इंटरनेट डे पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षित डिजिटल उपयोग पर दिया गया संदेश
रायबरेली

सेफर इंटरनेट डे पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षित डिजिटल उपयोग पर दिया गया संदेश

by Saddeek Khan
February 10, 2026

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि से मारपीट

प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि से मारपीट

January 23, 2026
बृजमनगंज में सब्जी-फल विक्रेताओं पर कार्रवाई, 500 रुपये चालान से मचा हंगामा

बृजमनगंज में सब्जी-फल विक्रेताओं पर कार्रवाई, 500 रुपये चालान से मचा हंगामा

December 7, 2025
बृजमनगंज में वेंडिंग जोन तैयार: फल–सब्जी दुकानदारों का स्थानांतरण शुरू, जाम समस्या से मिलेगी राहत

बृजमनगंज में वेंडिंग जोन तैयार: फल–सब्जी दुकानदारों का स्थानांतरण शुरू, जाम समस्या से मिलेगी राहत

November 27, 2025
बृजमनगंज–फरेंदा मार्ग पर दुर्घटना: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बृजमनगंज–फरेंदा मार्ग पर दुर्घटना: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

December 12, 2025

Hello world!

0
How Work From Home Spurred Employee To Move Around The World

How Work From Home Spurred Employee To Move Around The World

0
Stock Markets Experience Volatility Amidst Global Economic Uncertainty

Stock Markets Experience Volatility Amidst Global Economic Uncertainty

0
How Much Time On Social Networks Is Considered Healthy

How Much Time On Social Networks Is Considered Healthy

0
सरोजनीनगर में ‘बॉर्डर–2’ की विशेष स्क्रीनिंग, 500 से अधिक सैन्य परिवारों ने देखी फिल्म

सरोजनीनगर में ‘बॉर्डर–2’ की विशेष स्क्रीनिंग, 500 से अधिक सैन्य परिवारों ने देखी फिल्म

February 12, 2026
25वीं वर्षगांठ पर टाटा एआईए की सामाजिक पहल, टीबी मरीजों को पोषण पोटली व वृक्षारोपण कार्यक्रम

25वीं वर्षगांठ पर टाटा एआईए की सामाजिक पहल, टीबी मरीजों को पोषण पोटली व वृक्षारोपण कार्यक्रम

February 12, 2026
रायबरेली: डीएम-एसपी की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

रायबरेली: डीएम-एसपी की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

February 12, 2026
आवारा जानवरों के तांडव से टीनशेड गिरा, गाय की मौत, डीएम से शिकायत

आवारा जानवरों के तांडव से टीनशेड गिरा, गाय की मौत, डीएम से शिकायत

February 12, 2026

Recent News

© 2025 Nishpaksh Darpan

Nishpaksh Darpan

  • Disclaimer
  • Privacy & Policy
  • Advertise With Us
  • About Us
  • contact-us
  • Editorial Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

© 2025 Nishpaksh Darpan