Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में चकमार्ग पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने समाधान दिवस में उठाई शिकायत

दिनांक: Wednesday, 07 January 2026 | समय: 05:40 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। तहसील फरेंदा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बछरंगपुर टोला–कोइडापुर के ग्रामीणों ने चकमार्ग एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी निसार अहमद एवं उनके परिजनों द्वारा चकमार्ग को पूरी तरह से मिटा दिया गया है, जबकि राजस्व अभिलेखों और वर्ष 1964 के नक्शे में उक्त चकमार्ग स्पष्ट रूप से दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी के समय भी यह स्थिति स्पष्ट थी और उस दौरान चकबंदी अधिकारियों द्वारा संबंधित व्यक्ति को तलब किया गया था।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि दबंगई के बल पर पूरे गांव को लगातार परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों के खेलकूद की लगभग 58 आर भूमि, पुराने गड्ढे, सड़क से जुड़े चकमार्ग और पुरानी परती भूमि पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसके अलावा मंदिर एवं मस्जिद की भूमि को लेकर भी विवाद उत्पन्न किया जा रहा है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे कब्जों और धमकियों से पूरा गांव भयभीत है। इस संबंध में पहले थाने में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। समाधान दिवस में ग्रामीणों ने वर्ष 1964 का नक्शा संलग्न करते हुए मौके पर राजस्व स्तर से जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। राजस्व विभाग द्वारा जांच-पड़ताल के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *