Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

मतदाता सूची अपडेट: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित, अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को

दिनांक: Tuesday, 30 December 2025 | समय: 09:24 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन अथवा विलोपन से संबंधित दावे एवं आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई एवं सत्यापन), गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावों व आपत्तियों का निपटान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) द्वारा 06 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक एक साथ किया जाएगा। इसके पश्चात मतदाता सूचियों के स्वास्थ्य मानकों की जांच एवं अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति प्राप्त करने की अवधि 03 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अवधि के दौरान निर्वाचक नामावलियों से जुड़े किसी भी अधिकारी जैसे जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का पद रिक्त नहीं रहेगा। साथ ही इन अधिकारियों का स्थानांतरण भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *