Thursday, 22 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Thursday
22 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

थाना बंथरा पुलिस की कार्रवाई में गैर इरादतन हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक: Monday, 19 January 2026 | समय: 11:08 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र में हुए गैर-इरादतन हत्या के एक गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 17 जनवरी 2026 की है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी अंकित त्रिवेदी पुत्र अवधेश त्रिवेदी निवासी ग्राम लतीफ नगर मजरा बेंती, थाना बंथरा, लखनऊ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बंथरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में बताया गया कि ग्राम रामगढ़ी–हरौनी मार्ग पर वाहन संख्या UP32PP8020 स्कॉर्पियो के चालक ने सामने से आ रही स्कूटी संख्या UP32PE8850 को तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने वाहन पीछे किया और दोबारा स्कूटी सवारों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी।

इस घटना में स्कूटी सवार अर्पित त्रिवेदी पुत्र अवधेश कुमार त्रिवेदी तथा काजल रावत पुत्री शिव शंकर रावत निवासी सहजनपुर पोस्ट हरौनी थाना बंथरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के आधार पर थाना बंथरा में मु०अ०सं० 016/2026 धारा281/106(1)/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों एवं अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि स्कॉर्पियो चालक बलवीर यादव पुत्र राजवीर यादव निवासी ग्राम मिर्जापुर, लखनऊ नशे की हालत में था और यह जानते हुए भी कि उसका कृत्य अत्यंत खतरनाक है तथा इससे मृत्यु होना संभावित है, उसने तेज रफ्तार में वाहन चलाकर स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों को कुचल दिया।

इसके आधार पर अभियोग में धारा 281/106(1) बीएनएस से धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक बंथरा द्वारा गठित पुलिस टीम ने 18 जनवरी 2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त बलवीर यादव को हनुमान मंदिर के पास से समय करीब 21:20 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *