- बंथरा के सिकन्दरपुर में हुआ उद्घाटन, खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और योग के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प
शकील अहमद
बंथरा (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के बंथरा स्थित सिकन्दरपुर में वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर के सामने ओमकारा ट्राइडेंट फाउंडेशन का भव्य शुभारम्भ हुआ।
फाउंडेशन की संस्थापक/सचिव प्रियंका सिंह (भूतपूर्व अखिल भारतीय खिलाड़ी, भारतीय खेल प्राधिकरण) एवं ओमप्रकाश पाण्डेय हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष हरीश कुमार (भूतपूर्व बॉलीबॉल कोच, भारतीय खेल प्राधिकरण), संरक्षक आईपीएस (सेवानिवृत्त) तथा मुख्य अतिथि सी.एस. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, पुष्प फाउंडेशन) रहे। कार्यक्रम में अवधेश चौहान (कोषाध्यक्ष, भूतपूर्व भारतीय सेना) तथा रवि प्रकाश सिंह (प्रिंस) निवेदक के रूप में उपस्थित रहे।
फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराना है, जो संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा को आगे नहीं बढ़ा पाते। इसके लिए खिलाड़ियों को कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा उन्हें उच्च स्तर का खिलाड़ी बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे वे देश और समाज का नाम रोशन कर सकें।
इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष बल दिया जाएगा, ताकि लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।
इस अवसर पर मुन्ना सिंह ‘अवधूत’, हरिओम (महामंत्री), इकबाल प्रधान (रामनेर), अजय भदौरिया (राष्ट्रीय खिलाड़ी), अनिल मिश्रा (राष्ट्रीय खिलाड़ी, बॉलीबॉल), दिनेश सिंह (तालुकेदार, कालिपूर कॉलेज) तथा संजय कुमार (लाला राम स्वरूप कॉलेज) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












