Monday, 26 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
26 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
लखनऊ

राष्ट्र की मजबूती, सुशासन और सनातन की रक्षा के लिए भाजपा सरकार आवश्यक : डॉ. राजेश्वर सिंह

दिनांक: Thursday, 23 July 2026 | समय: 02:46 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

सरोजनीनगर में 652 बूथ अध्यक्षों का सम्मान, प्रत्येक बूथ पर 10 नए सदस्य जोड़ने का आह्वान

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और सशक्त भविष्य के लिए उत्तर प्रदेश और केंद्र में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की है और यही कारण है कि पार्टी ने हमेशा सुशासन, विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी है।

डॉ. सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन और क्षेत्रवार असंतुलित जनसंख्या वृद्धि जैसे गंभीर विषयों पर प्रभावी नीति और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है, विकास की गति निरंतर आगे बढ़ रही है और जनकल्याण की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। ऐसे में सुशासन की इस यात्रा को जारी रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा, “भाजपा का नेतृत्व ईमानदार है और उसकी विचारधारा ‘राष्ट्र प्रथम’ की है। राष्ट्र को मजबूत रखने के लिए सनातन संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को भी सुदृढ़ करना होगा। इसलिए राज्य और केंद्र-दोनों में भाजपा सरकार आवश्यक है।”

कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के 652 बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बूथ अध्यक्षों की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव और संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर के बूथ अध्यक्षों ने अभूतपूर्व परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत किया है। यही कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य श्री गोविंद शुक्ला ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से कम से कम 10 नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी बूथ के प्रत्येक परिवार तक पहुँचाई जाए, ताकि संगठन और अधिक मजबूत हो सके।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी, जिला अध्यक्ष श्री विजय मौर्य, पूर्व सांसद श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, पूर्व विधायक श्री सुरेश तिवारी, श्री पुष्कर शुक्ला, श्री राजेंद्र वाजपेयी, श्री संजय लोधी, श्री रामाशंकर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता, जनसंपर्क और बूथ स्तर पर विस्तार को लेकर विशेष चर्चा हुई।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौका

25 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत बदाली खेड़ा स्थित मानव जागृति स्कूल के पोलिंग बूथ…

लखनऊ

लखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

25 October 2026

बन्थरा (लखनऊ)। बन्थरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर…