Monday, 26 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
26 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
लखनऊ

डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान का 176वां सप्ताह सम्पन्न, 65 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

दिनांक: Sunday, 26 July 2026 | समय: 05:37 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • 15 जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश, मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल और दो नए यूथ क्लबों का गठन कर खेल सामग्री वितरित

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसमर्पित अभियान “आपका विधायक, आपके द्वार” के 176वें सप्ताह के अंतर्गत अर्जुनगंज मंडल के मेड़ई खेड़ा (मजरा-परवर पश्चिम) में जनसुनवाई शिविर एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान 15 जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, 65 वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया, दो नए यूथ क्लबों का गठन कर खेल सामग्री वितरित की गई तथा मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनसुनवाई शिविर में मुख्यमंत्री राहत कोष सहायता, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, विधवा पेंशन, हैंडपंप स्थापना, आंगनबाड़ी निर्माण, सड़क निर्माण, आर्थिक सहायता, ट्राइसाइकिल, क्रिकेट किट सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। डॉ. राजेश्वर सिंह के निर्देश पर सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विजन प्लस के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 65 वरिष्ठ नागरिकों की आँखों की जाँच की गई। परीक्षण के उपरांत सभी चिन्हित जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या अधिक सुगम हो सकेगी।

युवा प्रतिभाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 189वें बॉयज यूथ क्लब एवं 124वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर बॉयज यूथ क्लब को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट तथा गर्ल्स यूथ क्लब को बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं कैरम किट प्रदान की गई।

शिक्षा को प्रोत्साहन देने की अपनी निरंतर पहल के तहत शोभीता पाल (72.2%), अनीता (73.3%), दीपांशु यादव (61%) एवं अंश रावत (63.8%) को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

उल्लेखनीय है कि “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान पिछले 176 सप्ताहों से निरंतर संचालित हो रहा है। इस अभियान के माध्यम से जनसुनवाई के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सुरक्षा एवं आधारभूत विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे क्षेत्रवासियों तक पहुँचाया जा रहा है। यही कारण है कि यह अभियान सरोजनीनगर में जनविश्वास और प्रभावी जनसेवा का सशक्त माध्यम बन चुका है।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौका

25 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत बदाली खेड़ा स्थित मानव जागृति स्कूल के पोलिंग बूथ…

लखनऊ

लखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

25 October 2026

बन्थरा (लखनऊ)। बन्थरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर…