Sunday, 01 November 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Sunday
01 November 2026
ताज़ा खबर
रायबरेली में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भव्य भंडारे का आयोजननये आधुनिक भारत के निर्माता थे लौह पुरूष सरदार पटेल: मनोज पाण्डेयरायबरेली में दो माह तक चलेगा तम्बाकू मुक्त युवा अभियान, 1100 शिक्षण संस्थानों को बनाया जाएगा तम्बाकू मुक्तरायबरेली में 2 से 11 नवंबर तक चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान, अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी नजरलौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजनरिफॉर्म क्लब में 01 से 03 नवम्बर तक लगेगा तीन दिवसीय सरस मेलासरदार पटेल जयंती पर कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र योजना का किया गया शुभारंभसरोजनीनगर प्रथम की जनसमस्याओं को लेकर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने अधिशासी अभियंता से की मुलाकातरायबरेली में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भव्य भंडारे का आयोजननये आधुनिक भारत के निर्माता थे लौह पुरूष सरदार पटेल: मनोज पाण्डेयरायबरेली में दो माह तक चलेगा तम्बाकू मुक्त युवा अभियान, 1100 शिक्षण संस्थानों को बनाया जाएगा तम्बाकू मुक्तरायबरेली में 2 से 11 नवंबर तक चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान, अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी नजरलौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजनरिफॉर्म क्लब में 01 से 03 नवम्बर तक लगेगा तीन दिवसीय सरस मेलासरदार पटेल जयंती पर कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र योजना का किया गया शुभारंभसरोजनीनगर प्रथम की जनसमस्याओं को लेकर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने अधिशासी अभियंता से की मुलाकात
रायबरेली

रायबरेली में दो माह तक चलेगा तम्बाकू मुक्त युवा अभियान, 1100 शिक्षण संस्थानों को बनाया जाएगा तम्बाकू मुक्त

दिनांक: Saturday, 31 October 2026 | समय: 05:57 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला की अध्यक्षता में हुई समन्वय बैठक; 100 गांवों को तम्बाकू मुक्त बनाने और पुलिस के 80 प्रवर्तन अभियान चलाने का लक्ष्य

रायबरेली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रायबरेली में तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के सफल संचालन को लेकर संबंधित स्टेकहोल्डर विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह अभियान 28 अक्टूबर 2026 से आगामी दो माह तक संचालित किया जाएगा।

बैठक में तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और सभी विभागों की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा 1100 शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान (TOFEI) ऑपरेशनल गाइडलाइन के तहत तम्बाकू मुक्त बनाया जाएगा। वहीं, पंचायती राज विभाग के माध्यम से 100 गांवों को तम्बाकू मुक्त बनाने तथा पुलिस विभाग द्वारा 80 प्रवर्तन अभियान एवं गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

उन्होंने संबंधित विभागों को अभियान के प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैनर, हैंडबिल तथा कोटपा अधिनियम-2003 की धारा 4 एवं धारा 6 (बी) से संबंधित साइनेज उपलब्ध कराने की जानकारी दी। साथ ही सभी विभागों को प्रतिदिन की गतिविधियों की रिपोर्ट तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने तथा साप्ताहिक हार्डकॉपी रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देशों से अवगत कराया।

जिला सलाहकार पूनम ने अधिकारियों को कोटपा अधिनियम-2003 के अंतर्गत जुर्माना बुकलेट एवं मासिक जुर्माना रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। अभियान की गतिविधियों की नियमित निगरानी और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सऐप रिपोर्टिंग ग्रुप भी बनाया गया। इसके माध्यम से सभी विभाग प्रतिदिन की गई गतिविधियों की रिपोर्ट साझा करेंगे।

बैठक में उपस्थित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अभियान के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की सहमति व्यक्त की।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भव्य भंडारे का आयोजन

31 October 2026

रायबरेली। भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार, लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की…

रायबरेली

नये आधुनिक भारत के निर्माता थे लौह पुरूष सरदार पटेल: मनोज पाण्डेय

31 October 2026

ऊंचाहार-रोहनियां, रायबरेली। पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल जयंती एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के…

रायबरेली

रायबरेली में 2 से 11 नवंबर तक चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान, अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी नजर

31 October 2026

रायबरेली। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रायबरेली में…