Sunday, 08 November 2026 nishpakshdarpan.com
Sunday
08 November 2026
ताज़ा खबर
कर्तव्यनिष्ठा को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान वंश बहादुर यादव को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदकलखनऊ में बंद मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया, 7.5 लाख के जेवर और नकदी बरामद‘सरोजनीनगर हमारा परिवार’, जनसंवाद में बोले डॉ. राजेश्वर सिंह, 42 लोगों ने रखीं समस्याएंलखनऊ के ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान SCR के सुनियोजित विस्तार में: डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम को भेजे पांच सुझावलखनऊ के हाइडिल बाजार में गौरी पुलिस चौकी का उद्घाटन, डीसीपी मोहम्मद मुश्ताक ने किया पैदल गश्तबृजमनगंज में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बर्तन से लेकर वाहनों तक की जमकर हुई खरीदारीसरोजनीनगर में 76 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, 107 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पणरायबरेली में प्रदेशीय महिला तैराकी और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, टेबल टेनिस में लखनऊ मंडल का दबदबाकर्तव्यनिष्ठा को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान वंश बहादुर यादव को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदकलखनऊ में बंद मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया, 7.5 लाख के जेवर और नकदी बरामद‘सरोजनीनगर हमारा परिवार’, जनसंवाद में बोले डॉ. राजेश्वर सिंह, 42 लोगों ने रखीं समस्याएंलखनऊ के ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान SCR के सुनियोजित विस्तार में: डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम को भेजे पांच सुझावलखनऊ के हाइडिल बाजार में गौरी पुलिस चौकी का उद्घाटन, डीसीपी मोहम्मद मुश्ताक ने किया पैदल गश्तबृजमनगंज में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बर्तन से लेकर वाहनों तक की जमकर हुई खरीदारीसरोजनीनगर में 76 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, 107 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पणरायबरेली में प्रदेशीय महिला तैराकी और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, टेबल टेनिस में लखनऊ मंडल का दबदबा
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर प्रथम में सफाई व्यवस्था सुधारने की कवायद, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने सुपरवाइजर के साथ की बैठक

दिनांक: Thursday, 05 November 2026 | समय: 07:41 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
सरोजनीनगर प्रथम में सफाई व्यवस्था सुधारने की कवायद, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने सुपरवाइजर के साथ की बैठक

नियमित कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। वार्ड की सफाई व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरोजनीनगर प्रथम की पार्षद गीता देवी गुप्ता एवं क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने 5 नवंबर 2026 को क्षेत्र के सफाई सुपरवाइजर के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और सफाई कार्यों में सुधार लाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में साफ-सफाई की स्थिति, नियमित कूड़ा उठान, नालियों की सफाई तथा सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। पार्षद ने सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही जहां भी सफाई से संबंधित समस्या सामने आए, उसका तत्काल समाधान किया जाए।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सफाई कर्मचारियों के कार्यों की नियमित निगरानी और बेहतर समन्वय के माध्यम से वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि वार्ड की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

‘सरोजनीनगर हमारा परिवार’, जनसंवाद में बोले डॉ. राजेश्वर सिंह, 42 लोगों ने रखीं समस्याएं

06 November 2026

स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और महिला स्वावलंबन के कार्यों का रखा ब्योरा राम रथ से 9 हजार श्रद्धालुओं ने किए रामलला…

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान SCR के सुनियोजित विस्तार में: डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम को भेजे पांच सुझाव

06 November 2026

किसान पथ से आगे नए रोजगार और व्यावसायिक केंद्र विकसित करने की पैरवी छह जिलों में रेल, बस कॉरिडोर और…

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के हाइडिल बाजार में गौरी पुलिस चौकी का उद्घाटन, डीसीपी मोहम्मद मुश्ताक ने किया पैदल गश्त

06 November 2026

साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा…