Sunday, 15 November 2026 nishpakshdarpan.com
Sunday
15 November 2026
ताज़ा खबर
‘पंचायत 5’ को लेकर बड़ा अपडेट, इस साल रिलीज नहीं होगा नया सीजन, प्राइम वीडियो ने बताई वजहश्रुति हासन ने पिता कमल हासन को लेकर किया खुलासा, पढ़ाई के अलावा खुद उठाए अपने खर्चरणबीर कपूर की ‘रामायण’ चार देशों में होगी रिलीज? 2027 की शुरुआत को लेकर सामने आई बड़ी जानकारीमौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 50 साल से अधिक पुराना साथ छूटाशरद कपूर को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, जनवरी 2027 से शुरू हो सकती है शूटिंगछठ महापर्व आस्था, प्रकृति उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक: डॉ. राजेश्वर सिंहसरोजनी नगर में छठ पूजा की तैयारियों का संजय सिंह चौहान ने लिया जायजा, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्ररायबरेली में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, उन्नाव निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत‘पंचायत 5’ को लेकर बड़ा अपडेट, इस साल रिलीज नहीं होगा नया सीजन, प्राइम वीडियो ने बताई वजहश्रुति हासन ने पिता कमल हासन को लेकर किया खुलासा, पढ़ाई के अलावा खुद उठाए अपने खर्चरणबीर कपूर की ‘रामायण’ चार देशों में होगी रिलीज? 2027 की शुरुआत को लेकर सामने आई बड़ी जानकारीमौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 50 साल से अधिक पुराना साथ छूटाशरद कपूर को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, जनवरी 2027 से शुरू हो सकती है शूटिंगछठ महापर्व आस्था, प्रकृति उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक: डॉ. राजेश्वर सिंहसरोजनी नगर में छठ पूजा की तैयारियों का संजय सिंह चौहान ने लिया जायजा, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्ररायबरेली में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, उन्नाव निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत
उत्तर प्रदेश

UPPSC में अवधेश कुमार चौधरी का चयन, बने असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी, गांव में खुशी की लहर

दिनांक: Sunday, 15 November 2026 | समय: 12:27 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
UPPSC में अवधेश कुमार चौधरी का चयन, बने असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी, गांव में खुशी की लहर

सौरभ जायसवाल

महराजगंज/बृजमनगंज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी के आठ पदों का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें महराजगंज जिले की बरगहपुर ग्राम सभा के चेतरा टोले निवासी अवधेश कुमार चौधरी ने सफलता हासिल की है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

अवधेश कुमार चौधरी एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अवधेश ने कड़ी मेहनत, संघर्ष और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। छोटे से गांव से निकलकर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

आयोग की ओर से जारी चयन सूची के अनुसार, 5 नवंबर को आयोजित साक्षात्कार के बाद 13 नवंबर को आठ चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। इस सूची में अवधेश कुमार चौधरी ने छठा स्थान प्राप्त किया है।

अवधेश के चयन की जानकारी मिलते ही उनके परिवार, ग्राम सभा और आसपास के लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों ने उनके घर पहुंचकर तथा फोन के माध्यम से बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह सिर्फ अवधेश की नहीं, बल्कि पूरे गांव और गरीब किसान परिवार की मेहनत की जीत है।” उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

छठ महापर्व आस्था, प्रकृति उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक: डॉ. राजेश्वर सिंह

15 November 2026

सरोजनीनगर विधायक ने क्षेत्रवासियों और छठ व्रतियों को दी शुभकामनाएं कहा- श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आयोजन प्राथमिकता शकील…

उत्तर प्रदेश

सरोजनी नगर में छठ पूजा की तैयारियों का संजय सिंह चौहान ने लिया जायजा, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्र

15 November 2026

श्रद्धा, आस्था और लोकपरंपरा के रंग में रंगा सरोजिनी नगर, व्रती महिलाओं ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला व्रत…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, उन्नाव निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत

15 November 2026

खीरों थाना क्षेत्र के भितरी पुल के पास हुआ हादसा गंभीर हालत में करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़ा…