Sunday, 15 November 2026 nishpakshdarpan.com
Sunday
15 November 2026
ताज़ा खबर
‘पंचायत 5’ को लेकर बड़ा अपडेट, इस साल रिलीज नहीं होगा नया सीजन, प्राइम वीडियो ने बताई वजहश्रुति हासन ने पिता कमल हासन को लेकर किया खुलासा, पढ़ाई के अलावा खुद उठाए अपने खर्चरणबीर कपूर की ‘रामायण’ चार देशों में होगी रिलीज? 2027 की शुरुआत को लेकर सामने आई बड़ी जानकारीमौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 50 साल से अधिक पुराना साथ छूटाशरद कपूर को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, जनवरी 2027 से शुरू हो सकती है शूटिंगछठ महापर्व आस्था, प्रकृति उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक: डॉ. राजेश्वर सिंहसरोजनी नगर में छठ पूजा की तैयारियों का संजय सिंह चौहान ने लिया जायजा, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्ररायबरेली में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, उन्नाव निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत‘पंचायत 5’ को लेकर बड़ा अपडेट, इस साल रिलीज नहीं होगा नया सीजन, प्राइम वीडियो ने बताई वजहश्रुति हासन ने पिता कमल हासन को लेकर किया खुलासा, पढ़ाई के अलावा खुद उठाए अपने खर्चरणबीर कपूर की ‘रामायण’ चार देशों में होगी रिलीज? 2027 की शुरुआत को लेकर सामने आई बड़ी जानकारीमौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 50 साल से अधिक पुराना साथ छूटाशरद कपूर को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, जनवरी 2027 से शुरू हो सकती है शूटिंगछठ महापर्व आस्था, प्रकृति उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक: डॉ. राजेश्वर सिंहसरोजनी नगर में छठ पूजा की तैयारियों का संजय सिंह चौहान ने लिया जायजा, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्ररायबरेली में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, उन्नाव निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत
उत्तर प्रदेश

छठ महापर्व आस्था, प्रकृति उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक: डॉ. राजेश्वर सिंह

दिनांक: Sunday, 15 November 2026 | समय: 06:16 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
छठ महापर्व आस्था, प्रकृति उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक: डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर विधायक ने क्षेत्रवासियों और छठ व्रतियों को दी शुभकामनाएं

कहा- श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आयोजन प्राथमिकता

शकील अहमद

लखनऊ। लोकआस्था, सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अटूट श्रद्धा के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों, विशेषकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि छठ महापर्व अनुशासन, तपस्या और पवित्रता की भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक, छठ का प्रत्येक अनुष्ठान हमारे जीवन में कृतज्ञता, सकारात्मकता और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में छठ महापर्व के आयोजन को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि छठ व्रतियों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं अर्घ्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सरोजनीनगर में प्रत्येक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन श्रद्धा, गरिमा और बेहतर नागरिक सुविधाओं के साथ संपन्न हो। छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, सामाजिक सहयोग और लोकसंस्कृति के संरक्षण का भी उत्सव है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं एवं जीवन मूल्यों से जोड़ते हैं।

अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने भगवान सूर्य और छठी मैया से सरोजनीनगर के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

सरोजनी नगर में छठ पूजा की तैयारियों का संजय सिंह चौहान ने लिया जायजा, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्र

15 November 2026

श्रद्धा, आस्था और लोकपरंपरा के रंग में रंगा सरोजिनी नगर, व्रती महिलाओं ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला व्रत…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, उन्नाव निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत

15 November 2026

खीरों थाना क्षेत्र के भितरी पुल के पास हुआ हादसा गंभीर हालत में करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़ा…

उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में छठ पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

15 November 2026

साहब पोखरा, शिव पोखरा समेत विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं…