Wednesday, 18 November 2026 nishpakshdarpan.com
Wednesday
18 November 2026
ताज़ा खबर
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षामिशन शक्ति के तहत इशरत शाह बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, सिविल सेवा में जाने का है लक्ष्यसर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षामिशन शक्ति के तहत इशरत शाह बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, सिविल सेवा में जाने का है लक्ष्य
उत्तर प्रदेश

महाराजगंज: बृजमनगंज के यदुनाथपुर में सड़क की साइडवाल ढही, क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

दिनांक: Wednesday, 18 November 2026 | समय: 12:26 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

निर्माण के दो महीने बाद ही साइडवाल ढहने का आरोप

शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने उठाए सड़क की गुणवत्ता पर सवाल

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। विकास खंड बृजमनगंज की ग्राम सभा फूलमनहा के यदुनाथपुर टोले में करीब एक साल पहले बनी इंटरलॉकिंग सड़क क्षतिग्रस्त होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की साइडवाल निर्माण के महज दो महीने बाद ही ढह गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सड़क भी क्षतिग्रस्त होती चली गई, लेकिन बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई।

बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार सुबह जवाब दे गया। उन्होंने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी जताई और सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान लापरवाही बरती गई। कुछ स्थानों पर इंटरलॉकिंग का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क किनारे मिट्टी धंसने से आवागमन खतरनाक हो गया है। चारपहिया वाहनों के गुजरने के दौरान सड़क का किनारा धंसने और वाहन पलटने का खतरा बना रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को दुर्घटना की आशंका के बीच इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सड़क निर्माण के महज दो महीने बाद ही उसकी साइडवाल ढह गई थी, तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच आखिर क्यों नहीं कराई गई? उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सड़क की स्थिति की जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।

इस अवसर पर भगत मौर्या, मुनीराम मौर्या, धनराज, प्रभावती देवी, राममिलन चौरसिया, भगत चौरसिया, सुभावती देवी, अशरफी, रंजीत, अमित चौरसिया, मंगरू, संतबली, अमर और श्याम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्या

18 November 2026

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से जारी है रामरथ यात्रा 21 से 25 दिसंबर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में…

उत्तर प्रदेश

संजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचार

18 November 2026

बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर जनसंवाद के दौरान नागरिकों को पत्रिका देकर किया सम्मानित स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और…

उत्तर प्रदेश

महाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

18 November 2026

खेत से सब्जी लेकर मोहनपुर बाजार जा रहे थे 25 वर्षीय आशीष बाबा चौराहे पर पीछे से पिकअप ने मारी…