Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति फेज-5 : छात्रा रिया ने संभाली डीएम की कुर्सी, किया जनसुनवाई का संचालन

दिनांक: Thursday, 09 October 2025 | समय: 09:01 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत रायबरेली की प्रतिभाशाली छात्रा रिया ने बुधवार को एक मिसाल कायम की। न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा रिया को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया।

कार्यभार संभालते ही रिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से मुलाकात की और जनसुनवाई में आने वाले प्रकरणों को गंभीरता से सुना। उसने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।

रिया ने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए कहा कि  “हर बालिका को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। हमें अपने अधिकारों की जानकारी रखनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर कानून की मदद लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने रिया का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मिशन शक्ति के तहत यह पहल बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। डीएम ने रिया के प्रशासनिक समझ और आत्मविश्वास की सराहना की और कहा कि वह अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

उल्लेखनीय है कि रिया ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2025-26 की हाईस्कूल परीक्षा में 95.83% अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया था। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *