Monday, 26 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
26 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश

UP Scholarship Update: पिछले वर्ष के वंचित छात्र 27 से 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन: सृष्टि अवस्थी

दिनांक: Thursday, 09 October 2025 | समय: 11:54 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2024–25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना से वंचित रहे सभी वर्गों के छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की नई समय सारिणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय उन पात्र छात्रों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से लिया गया है, जो किसी कारणवश पिछली बार आवेदन नहीं कर सके थे।

अधिकारी ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्थान द्वारा मास्टर डाटा लॉक करना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) की तिथि 10 से 14 अक्टूबर 2025 तक रहेगी। विश्वविद्यालय/एफ़िलिएटिंग एजेंसी द्वारा शुल्क सत्यापन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2025 तय की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस सत्यापन की तिथि 26 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

छात्र स्तर से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सृष्टि अवस्थी ने बताया कि  छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन की तिथि 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक रहेगी। फाइनल प्रिंट आउट निकालकर संस्थान में हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 1 नवम्बर 2025 तय की गई है।शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित व अग्रसारित करने की तिथि 2 नवम्बर 2025 है। विश्वविद्यालय या संबद्ध एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन और अपात्र छात्र/संस्थान को ब्लॉक करने की प्रक्रिया 3 नवम्बर से 6 नवम्बर 2025 तक चलेगी।

त्रुटिपूर्ण आवेदन को सही करने की अवधि 8 से 11 नवम्बर 2025 तय की गई है। संशोधित आवेदन को संस्था में जमा करना और पुनः अग्रसारित करना 12 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य होगा। जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करने की अवधि 8 नवम्बर से 25 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि “सभी छात्रों से अपेक्षा है कि वे निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए अपने आवेदन समय से पूर्ण करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही से छात्रवृत्ति आवेदन निरस्त किया जा सकता है।”

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौका

25 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत बदाली खेड़ा स्थित मानव जागृति स्कूल के पोलिंग बूथ…

रायबरेली

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण

25 October 2026

रायबरेली। शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से बालापुर स्थित श्री…