Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
मनोरंजन

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की हालत स्थिर, ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज, हेमा मालिनी और ईशा देओल ने दी जानकारी

दिनांक: Tuesday, 11 November 2025 | समय: 12:16 PM | लेखक: | श्रेणी: मनोरंजन

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक और सिनेमा जगत के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र एक बार फिर सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। 89 वर्षीय अभिनेता को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर बीते दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी स्थिति स्थिर है और सेहत में निरंतर सुधार हो रहा है।

अस्पताल में परिवार और फिल्म जगत की मौजूदगी

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच चिंता बनी हुई है। हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा और अमीषा पटेल समेत कई बॉलीवुड सितारे अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

हेमा मालिनी ने दी जानकारी, मीडिया पर जताया आक्रोश

धर्मेंद्र की पत्नी और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर लिखा कि “जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे ग़लत और अक्षम्य हैं। धर्मेंद्र जी का इलाज जारी है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। कृपया मीडिया झूठी खबरें न फैलाए और परिवार की निजता का सम्मान करे।” उन्होंने आगे कहा कि कुछ चैनल बिना पुष्टि के खबरें चला रहे हैं, जो न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि असंवेदनशील भी।

ईशा देओल ने दी फैंस को भरोसा

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि “मेरे पापा की हालत स्थिर है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। कृपया झूठी अफवाहों पर विश्वास न करें। हम सभी फैंस का धन्यवाद करते हैं जो उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।”

धर्मेंद्र का सुनहरा करियर

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और सम्मानित कलाकारों में गिने जाते हैं। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था। फिल्मफेयर के “न्यू टैलेंट हंट” के ज़रिए उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और “फूल और पत्थर” (1966) जैसी सुपरहिट फिल्म से अपनी पहचान बनाई।

अपने करियर में उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया और “शोले”, “चुपके-चुपके”, “धरम वीर”, “सत्यमेव जयते” और “यमला पगला दीवाना” जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। उनकी दमदार एक्टिंग और एक्शन भूमिकाओं की वजह से ही उन्हें ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ कहा जाता है।

फैंस ने की जल्दी स्वस्थ होने की दुआ

धर्मेंद्र के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर “Get Well Soon Dharmendra” ट्रेंड चलाया है। लोग उनके स्वस्थ होकर जल्द घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

संबंधित ख़बरें

मनोरंजन

‘द ब्लाइंड साइड’ फेम क्विंटन आरोन का स्वास्थ्य अपडेट: पूर्व कोस्टार जे हेड ने बताया कि वह ‘बहुत खराब स्थिति में’ हैं

28 January 2026

‘द ब्लाइंड साइड के जे हेड ने अभी-अभी कुछ चिंताजनक खबर साझा की है: उनके पूर्व सह-कलाकार क्विंटन आरोन “काफी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *