Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में 1.45 करोड़ की लागत से बन रहा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, व्यापारियों और युवाओं को मिलेगा लाभ: राकेश जायसवाल

दिनांक: Sunday, 16 November 2025 | समय: 04:08 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वार्ड नंबर 2 बाल्मीकि नगर में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि करीब 12 वर्ष पहले भी उन्होंने इसी क्षेत्र में सड़क निर्माण कराया था, और अब दोबारा इस महत्वपूर्ण मार्ग को दुरुस्त करने का अवसर मिला है। नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

निरीक्षण और गुणवत्ता पर विशेष जोर

अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वार्ड नंबर 14 महात्मा गांधी नगर में बन रही स्मार्ट दुकानों का निरीक्षण किया और मानक के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत हर परियोजना में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रख रही है और वीडियो मॉनिटरिंग के माध्यम से जनता व अधिकारियों को निर्माण की हर चरण की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

नगर पंचायत की बड़ी उपलब्धि

नगर पंचायत बृजमनगंज को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला है। अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स से युवाओं को बड़ा लाभ

राकेश जायसवाल ने बताया कि नगरोदय योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से 35 दुकानों वाला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने पर क्षेत्र के व्यापारियों को बेहतर व्यावसायिक स्थान मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *