Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
क्राइम

थाना बिजनौर पुलिस ने करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी मामले में शातिर आरोपी को आगरा से किया गिरफ्तार

दिनांक: Monday, 24 November 2025 | समय: 10:32 PM | लेखक: | श्रेणी: क्राइम, लखनऊ

शकील अहमद

बिजनौर (लखनऊ)। करोड़ों रुपये की जमीन धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए प्लॉट हड़पने के मामले में थाना बिजनौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों में से एक मनोहर लाल तोलानी को आगरा के ताजगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता दिव्या दीक्षित निवासी मानस नगर, कृष्णानगर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि दिव्यांक वत्स सिन्हा, मनोहर लाल तोलानी, गौतम तोलानी सहित दो अज्ञात लोगों ने मिलकर फर्जी आवंटन पत्र, फ्री-होल्ड डीड और अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर साजिश के तहत संबंधित प्लॉट का बैनामा करा लिया। इस धोखाधड़ी में कुल 65 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए गए।

पीड़िता के अनुसार जब उसने अपनी रकम वापस मांगनी चाही, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सर्विलांस व लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से टीम को सफलता मिली और पुलिस ने शातिर वांछित आरोपी मनोहर लाल तोलानी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है, और जल्द ही सभी आरोपी कानून की पकड़ में होंगे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा

09 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *