Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
स्पोर्ट्स

रोहित–कोहली की तूफानी बल्लेबाजी, भारत ने जीती वनडे सीरीज 2-1

दिनांक: Sunday, 07 December 2025 | समय: 02:40 PM | लेखक: | श्रेणी: स्पोर्ट्स

विशाखापत्तनम। एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में शनिवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया ने सफेद गेंद क्रिकेट में दमदार वापसी दर्ज की।

यशस्वी जयसवाल का पहला वनडे शतक

युवा ओपनर यशस्वी जयसवाल ने वनडे करियर का पहला शतक जमाते हुए 121 गेंदों में नाबाद 116 रन बनाए। रोहित शर्मा (75) और विराट कोहली (नाबाद 65) ने भी अर्धशतकीय योगदान देकर रनचेज़ को आसान बना दिया। भारत ने 39.1 ओवर में 271/1 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

बल्लेबाजों का दमदार शो

रोहित और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 75 रन (7 चौके, 3 छक्के) जड़कर सीरीज का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। कोहली और यशस्वी ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन की मैच विनिंग साझेदारी की।

भारतीय गेंदबाजी की भी कमाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका 47.5 ओवर में 270 रन पर ऑल आउट हो गई। क्विंटन डी कॉक (106) और कप्तान टेम्बा बावुमा (48) ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मध्य व अंतिम ओवरों में शानदार वापसी की।

कुलदीप यादव (4/41) और प्रसिद्ध कृष्णा (4/66) ने 4-4 विकेट झटके। अर्शदीप और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली।

भारत की 10वीं लगातार घरेलू वनडे सीरीज जीत

टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद वनडे में टीम इंडिया ने शानदार पलटवार किया। यह जीत भारत की लगातार 10वीं घरेलू वनडे सीरीज विजय है।

संक्षिप्त स्कोर

दक्षिण अफ्रीका: 270/10 (47.5 ओवर)
क्विंटन डी कॉक 106, बावुमा 48
कुलदीप यादव 4/41, प्रसिद्ध कृष्णा 4/66

भारत: 271/1 (39.1 ओवर)
यशस्वी जयसवाल 116 | रोहित शर्मा 75 | विराट कोहली 65, केशव महाराज 1/44

भारत ने मैच 9 विकेट से जीता।

संबंधित ख़बरें

राष्ट्रीय

नेपाल-भारत पत्रकार मैत्री क्रिकेट में भारतीय मीडिया टीम का दबदबा, 9 रन से जीता खिताब

27 July 2026

नेपाल। संचार माध्यमों के जरिए भारत और नेपाल के पत्रकारों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *