Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

ग्राम चौपाल की रिपोर्टिंग में सख्ती: बीडीओ को उसी दिन रूरल सॉफ्ट पर आख्या फीड करने के निर्देश

दिनांक: Thursday, 01 January 2026 | समय: 08:30 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देशित किया है कि जनवरी, फरवरी एवं मार्च 2026 में संबंधित ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ का आयोजन रोस्टर के अनुसार अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए।

सीडीओ ने स्पष्ट किया कि ग्राम चौपाल के आयोजन से संबंधित रोस्टर निर्धारित तिथियों से पूर्व संबंधित माननीय जनप्रतिनिधियों को स्वयं उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्राम स्तर पर जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम चौपाल के आयोजन के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायत के चौपाल रजिस्टर का अवलोकन करने के बाद खंड विकास अधिकारी द्वारा अपने पर्यवेक्षण में उसी दिन रूरल सॉफ्ट पर प्रगति सूचना फीड करना अनिवार्य होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि ग्राम चौपाल के पश्चात निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त सभी जनसमस्याओं, उनके निस्तारण की आख्या तथा रूरल सॉफ्ट पर प्रगति फीड किए जाने से संबंधित प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से जिला विकास अधिकारी, रायबरेली को उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *