Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: ईआरओ-एईआरओ का प्रशिक्षण सम्पन्न, SIR में लापरवाही अक्षम्य-04 जनवरी को ASD सूची पर आपत्ति का अवसर

दिनांक: Friday, 02 January 2026 | समय: 10:22 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत आलेख्य प्रकाशन के पश्चात जारी नोटिसों की सुनवाई हेतु नियुक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ की अध्यक्षता में दो पालियों में आयोजित किया गया।

  • प्रथम पाली में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 177-बछरावां (अ.जा.), 179-हरचन्दपुर एवं 180-रायबरेली
  • द्वितीय पाली में विधानसभा क्षेत्र 181-सलोन (अ.जा.), 182-सरेनी एवं 183-ऊँचाहार के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिन निर्वाचकों की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण निर्वाचक नामावलियों से लिंकिंग सुनिश्चित नहीं हो सकी है, उनकी अर्हता सुनिश्चित करने के लिए आलेख्य प्रकाशन के पश्चात नोटिस जारी की जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक दिन में अधिकतम 100 नोटिसों की सुनवाई की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए विधानसभा क्षेत्रवार अधिकारियों की नियुक्ति उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में की गई है।

सभी नामित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के संबंधित एसडीएम/ईआरओ से समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एक समयबद्ध, संवेदनशील एवं अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षमा योग्य नहीं होगी।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इनसेट

04 जनवरी को मतदेय स्थलों पर ASD निर्वाचकों की सूची का मिलान, आपत्ति का मिलेगा अवसर

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025-26 के अंतर्गत जनपद के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 177-बछरावां (अ.जा.), 179-हरचन्दपुर, 180-रायबरेली, 181-सलोन (अ.जा.), 182-सरेनी एवं 183-ऊँचाहार के समस्त मतदेय स्थलों पर 04 जनवरी 2026 को बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) एवं बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट (ASD) निर्वाचकों की सूची का पठन व मिलान किया जाएगा। इस दौरान आम जनमानस एवं बीएलए को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *