Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में अवैध शराब पर बड़ा प्रहार: 103 लीटर कच्ची शराब बरामद, 750 किलो लहन नष्ट

दिनांक: Friday, 02 January 2026 | समय: 10:47 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेश के क्रम में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 डॉ. रमेश यादव एवं थाना प्रभारी खीरों की संयुक्त टीम तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 अखिलेश कुमार की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश की कार्यवाही की गई।

टीमों ने तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानीगंज एवं मोहनपुर तथा थाना मिलएरिया अंतर्गत ग्राम राही एवं मक्कू का पूरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध घरों पर छापेमारी की।

दबिश के दौरान मौके पर ही लगभग 750 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया तथा 103 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में 05 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए गए हैं।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *