Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

खीरों में एसआईआर कार्यक्रम: पीजी कॉलेज में एसडीएम ने छात्रों को दी मतदाता सूची शुद्धिकरण की जानकारी

दिनांक: Tuesday, 06 January 2026 | समय: 10:38 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

खीरों, रायबरेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रकाशन मिथिलेश कुमार त्रिपाठी उपजिलाधिकारी लालगंज द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दुकनहा–लालगंज मार्ग स्थित सूरज दत्त कान्ती देवी पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित अन्य सदस्यों को एसआईआर कार्यक्रम के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे योग्य मतदाताओं को उनका अधिकार प्राप्त होता है।

एसडीएम मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों के सुधार का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और जिनका नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

कार्यक्रम में पीजी कॉलेज के सचिव एवं पूर्व अपर शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र त्रिपाठी, कॉलेज के व्यवस्थापक रावेंद्र त्रिपाठी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा कॉलेज स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *