Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

मुंशीगंज शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि, किसान आंदोलन के अमर शहीदों को किया गया नमन

दिनांक: Wednesday, 07 January 2026 | समय: 11:06 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली
  • पूर्वजों के बलिदान का सम्मान करना हम सबका दायित्व– सीडीओ अंजूलता

रायबरेली। मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर 07 जनवरी 1921 के ऐतिहासिक किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता सहित प्रशासनिक अधिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सीडीओ अंजूलता ने कहा कि सई नदी के पावन तट पर अंग्रेजी हुकूमत की नीतियों के खिलाफ किसानों ने जो ऐतिहासिक संघर्ष किया, उसमें अनेक किसानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज हमें जो आज़ादी मिली है, वह हमारे पूर्वजों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह बलिदान साधारण नहीं था और आने वाली पीढ़ियों तक इससे प्रेरणा मिलती रहेगी। हमें अपने बच्चों और युवाओं को भी इन ऐतिहासिक घटनाओं से अवगत कराना चाहिए, ताकि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और चेतना बनी रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सीडीओ ने कहा कि इन परिवारों से मिलकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस हो रहा है।
श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत शहीद स्मारक परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिनका उपस्थित नागरिकों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चन्द्रा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा व अध्यक्ष जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अनिल कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष शिव बाबू शुक्ला, जी0सी0 सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *