- कानपुर से ट्रैंक्विलाइज़ (बेहोश करने) के विशेषज्ञों को बुलाया गया
सह संपादक एसके सोनी
प्रयागराज। एक तेंदुआ के देखते ही गांव के लोगों में हड़कंप मच गया, बताया जाता है कि सुबह करीब 5 बजे झूंसी के छिबैया गांव में तेंदुआ देखा गया, जो बाद में मैकेनिक शेखर के घर में घुस गया। यही नहीं तेंदुए ने परिवार के दो लोगों पर हमला भी किया है, जिससे उनके सिर और हाथ में चोटें आईं।
ज्ञात हो कि झूंसी के छिबैया गांव में तेंदुआ के हमले से दो लोग को जख्मी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि तेंदुआ एक घर में मौजूद है। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद होकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई।
जानकारी अनुसार प्रयागराज के झूंसी इलाके के छिबैया गांव में आज 8 जनवरी की सुबह तेंदुआ देखते हड़कंप मच गया अफरा तफरी में दो लोग घायल हुए है। ग्रामीणों ने तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया और कानपुर से ट्रैंक्विलाइज़ करने वाली टीम बुलाई गई, जबकि वन विभाग की टीमें उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

क्या कहते हैं ग्रामीण, वन विभाग का रेस्क्यू अभियान
बताया जाता है जैसे ही तेंदुआ आने के
शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े, सभी ग्रामीणों की मदद से किसी तरह तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया गया, जबकि दो लोग घर के दूसरे कमरे में फंस गए थे, जिसके बाद रोशनदान तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।
ग्रामीणों की माने तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कानपुर से ट्रैंक्विलाइज़ (बेहोश करने) के विशेषज्ञों को बुलाया गया, खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। बताया जाता है कि इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं।



















