Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में सपा नेता की होल्डिंग फाड़े जाने पर बवाल, अहिल्या आर्मी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

दिनांक: Friday, 09 January 2026 | समय: 09:46 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के नेता की होल्डिंग फाड़े जाने की घटना को लेकर अहिल्या आर्मी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। अहिल्या आर्मी के जिलाध्यक्ष अरविन्द पाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने धरना-प्रदर्शन कर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष अरविन्द पाल ने बताया कि सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के उभरते नेता मनीष देव पाल क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहते हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से खिन्न होकर कुछ असामाजिक तत्व उनके विरुद्ध लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नववर्ष के अवसर पर मनीष देव पाल द्वारा लगाए गए शुभकामना संदेशों की होल्डिंग्स को अज्ञात अराजक तत्वों ने जानबूझकर फाड़ दिया। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन संयम और समझदारी के चलते कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

इस बार रेलवे कोच पर लगी होल्डिंग, लालगंज कस्बे की होल्डिंग तथा थाना सरेनी क्षेत्र के रसूलपुर चौराहे पर लगी होल्डिंग को नुकसान पहुंचाया गया है। रसूलपुर चौराहे की घटना में एक व्यक्ति की तस्वीर भी सामने आई है, जिसे आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा है।

अहिल्या आर्मी जिलाध्यक्ष ने इसे कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती बताते हुए कहा कि यदि समय रहते असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन को मजबूरन सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सुभाष पाल, बृजेश पाल, अंकित पाल, अजय पाल, विजय पाल, विमलेश पाल, ऋषभ, शारदा बघेल, शुभम पाल, शिवम पाल, हर्षित, सुभाष बघेल, मयंक पाल, विनय पाल, राजू पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *