बृजमनगंज आंगनबाड़ी विवाद: गैर-विभागीय व्यक्ति पर राशन वितरण का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत

[post-views]

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज विकास खंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। एक स्थानीय नागरिक ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता अभिषेक जायसवाल का आरोप है कि बाल विकास परियोजना कार्यालय, बृजमनगंज के कनिष्ठ सहायक रवि मिश्रा की कथित मिलीभगत से नगर निवासी सुनील मणि त्रिपाठी, जो विभाग में किसी भी पद पर कार्यरत नहीं हैं, नियमित रूप से कार्यालय में मौजूद रहते हैं।

शिकायत में कहा गया है कि सुनील मणि त्रिपाठी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित सरकारी पोषण/राशन वितरण कराया जा रहा है, जिससे पात्र लाभार्थियों को उनका निर्धारित हक नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ता ने इसे सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग बताते हुए गंभीर अनियमितता करार दिया है।

इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि एक गैर-विभागीय व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और अन्य कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं, जिससे केंद्रों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

अभिषेक जायसवाल ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन नियमों के अनुरूप हो सके और लाभार्थियों को उनका अधिकार प्राप्त हो।

वहीं इस मामले में कनिष्ठ सहायक रवि मिश्रा ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts