Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

चिरमिरी में विवेकानंद जयंती, मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण पर जोर

दिनांक: Monday, 12 January 2026 | समय: 10:18 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफ़न

कोरिया कॉलरी, चिरमिरी (एमसीबी)। कोरिया कॉलरी, चिरमिरी में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा, उत्साह और प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के केंद्र में स्वामी विवेकानंद का यह विचार रहा “जब तक भारत में एक भी दुखी रहेगा, तब तक मुझे मुक्ति नहीं चाहिए” जिसके माध्यम से समाज सेवा, मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण पर गहन विमर्श हुआ।

युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं विवेकानंद के विचार

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी ने आत्मकल्याण से पहले समाज और राष्ट्र के कल्याण को सर्वोपरि माना। आज आवश्यकता है कि युवा उनके विचारों को आत्मसात कर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कोरिया कॉलरी को मिलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कोरिया कॉलरी स्थित एसईसीएल के जर्जर अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस भवन को हायर कर लिया गया है तथा इसके रखरखाव हेतु जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से 15 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे कोरिया कॉलरी क्षेत्र के लोगों को चिरमिरी या बैकुंठपुर जिला अस्पताल की लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रतिमा पर माल्यार्पण, मानव सेवा का संकल्प

समारोह में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और भोग-प्रसाद ग्रहण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विवेकानंद का दर्शन केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, मानव सेवा और राष्ट्र जागरण से गहराई से जुड़ा है।युवाओं से नशामुक्त, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम मेयर राम नरेश राय, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा वर्ग और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण और मानव सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *