बृजमनगंज थाना में भक्ति का संगम: हनुमान मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। बृजमनगंज थाना परिसर स्थित श्री मनोकामना हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रथम वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसकी पूर्णाहुति के उपरांत सहभोज (भंडारा) संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय और अनुशासित रहा। आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, विनय पाठक, उमाशंकर उपाध्याय, रामकृष्ण जायसवाल, जगदंबा जायसवाल, इनामुल खान, सौरभ जायसवाल, नितिन कसौधन, मनोज त्रिपाठी, गौरव जायसवाल, विवेक, नंदलाल चौरसिया, दीपक कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर के समस्त महिला एवं पुरुष उपनिरीक्षक तथा कांस्टेबल भी आयोजन में सम्मिलित हुए। उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, राजन पासवान, आलोक यादव, महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव, प्रिया पटेल, कांस्टेबल संदीप कुमार, रजनीश कुमार, अरविंद खरवार, बृजेश पाल सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा।

प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन सौहार्द, सामाजिक समरसता और आस्था के संदेश के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *