Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली की 178 ग्राम पंचायतों में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी तैयारी की सुविधा

दिनांक: Friday, 16 January 2026 | समय: 07:11 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए जनपद रायबरेली की 178 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। यह योजना जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद के 18 विकास खण्डों में चयनित ग्राम पंचायतों में लागू की जा रही है।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग ₹4.00 लाख की लागत से पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इन लाइब्रेरी में बच्चों और युवाओं के लिए बाल उपयोगी साहित्य, पर्यावरण एवं विज्ञान से संबंधित पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सामग्री, साथ ही फर्नीचर, कंप्यूटर, डिजिटल कंटेंट और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण युवाओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने गांव से बाहर न जाना पड़े।

जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया कि यह योजना फेज-1 में लागू की जा रही है, जिसके अंतर्गत 178 ग्राम पंचायतों के लिए बजट प्राप्त हो चुका है। फेज-2 में शेष 179 ग्राम पंचायतों के लिए बजट मिलते ही वहां भी डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कर दी जाएगी। इस प्रकार कुल 357 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जबकि शेष पंचायतों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में जनपद की 27 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की विशेष पहल से राज्य वित्त से स्थायी लाइब्रेरी पहले से ही संचालित की जा रही हैं, जिनका ग्रामीण छात्र-छात्राएं नियमित लाभ ले रहे हैं।

प्रशासन का मानना है कि डिजिटल लाइब्रेरी की यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का समान अवसर प्रदान करेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी भागीदारी को मजबूत करेगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *