Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: 24–26 जनवरी तक मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश दिवस, सीडीओ ने तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

दिनांक: Monday, 19 January 2026 | समय: 10:03 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में 24 से 26 जनवरी 2026 तक मनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, तैयारियों और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन प्रदेश की संस्कृति के साथ-साथ आर्थिक विकास को केंद्र में रखते हुए किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेमिनार, प्रदर्शनी और गोष्ठियों का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाए।

प्रत्येक विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ी अपनी कार्य योजनाओं को प्रदर्शनी एवं अन्य माध्यमों से जनता के सामने प्रस्तुत किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
सीडीओ ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश दिवस से संबंधित प्रदर्शनी लगाकर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आयोजन से जुड़ी समस्त तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएं।

इनमें आयुष्मान गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे आमजन सीधे लाभान्वित हो सकें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुधीर गिरी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *