Thursday, 22 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Thursday
22 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज मार्ग हादसा: डंपर की चपेट में आए नलकूप चालक अंगद प्रसाद की मौत

दिनांक: Tuesday, 20 January 2026 | समय: 11:16 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। मार्ग दुर्घटना में सिंचाई विभाग के नलकूप चालक अंगद प्रसाद की मौत ने उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा लेहड़ा के टोला मुरादपुर निवासी अंगद प्रसाद पीपीगंज इलाके के एकडेंगवा घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।

कैंपियरगंज पेट्रोल पंप के पास एक डंपर की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही कैंपियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कैंपियरगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि, गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा, तो घर-परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन रोते-बिलखते रहे और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

अंगद प्रसाद सिंचाई विभाग में कुशीनगर जनपद में तैनात थे। उनके निधन से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पत्नी ऊषा देवी, बेटे अनिरुद्ध, प्रमोद और पंकज, तथा बेटियां माया और छाया का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग उन्हें एक जिम्मेदार, मेहनती और मिलनसार व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।

यह हादसा एक बार फिर बृजमनगंज–कैंपियरगंज मार्ग पर भारी वाहनों की तेज आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग उठाई है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *