Thursday, 22 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Thursday
22 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि से मारपीट

दिनांक: Friday, 23 January 2026 | समय: 05:28 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड संख्या चार, स्वामी विवेकानंद नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सभासद प्रतिनिधि सनी यादव ने नगर पंचायत कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी पर योजना के लाभार्थियों से अवैध धन वसूलने का आरोप लगाया है।

सभासद प्रतिनिधि सनी यादव द्वारा अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा एवं थानाध्यक्ष को दिए गए पत्र के अनुसार, आरोप है कि नगर पंचायत बृजमनगंज में तैनात संविदा कार्यालय सहायक अमित गुप्ता बीते कई दिनों से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध वसूली कर रहा था।

इस संबंध में जानकारी मिलने पर सभासद प्रतिनिधि ने नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल को भी अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से वसूली का सिलसिला जारी रहा।

आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे शिवालय पोखरे के पास जब सभासद प्रतिनिधि सनी यादव ने संबंधित कर्मचारी से अवैध वसूली के बारे में पूछताछ की और इसका विरोध किया, तो कार्यालय सहायक सोभित गुप्ता ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता सुभाष मोती को मौके पर बुलाकर सभासद प्रतिनिधि के साथ मारपीट की।

घटना के बाद सभासद प्रतिनिधि सनी यादव एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ थाना बृजमनगंज पहुंचे और आरोपित कर्मचारी व उसके पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *