बंथरा पुलिस ने गुण्डा अधिनियम के तहत जिलाबदर अपराधी सुन्दरलाल को किया गिरफ्तार

शकील अहमद

बंथरा (लखनऊ)। थाना बंथरा पुलिस ने उ.प्र. गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिलाबदर किए गए अपराधी सुन्दरलाल पुत्र परागी (उम्र 62 वर्ष), निवासी ग्राम ऐन, थाना बंथरा, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर लखनऊ के आदेश के बावजूद आरोपी नियमों का उल्लंघन कर लखनऊ की सीमा में पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, सुन्दरलाल को न्यायालय द्वारा 10 नवम्बर 2025 से छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। आदेश का पालन कराते हुए 1 नवम्बर 2025 को नोटिस तामील कराकर तथा डुगडुगी पिटवाकर उसे जनपद उन्नाव में छोड़ा गया था।

इसके बावजूद सुन्दरलाल चोरी-छुपे लखनऊ में रहने लगा। रविवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक श्यामू व उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र ने अमांवा मोड़ के पास दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि सुन्दरलाल का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके चलते उसके विरुद्ध गुण्डा अधिनियम 1970 के तहत कार्यवाही की गई थी। जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts