बीपीएल क्रिकेट कप: कोल्हुई ने गोरखपुर को 83 रन से हराया, बन्देहिया ने भी दर्ज की जीत

[post-views]

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बृजमनगंज स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे बीपीएल क्रिकेट कप टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मैचों में कोल्हुई और बन्देहिया की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

दिन का पहला मुकाबला कोल्हुई और गोरखपुर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोल्हुई की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 169 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम 86 रन पर सिमट गई। इस तरह कोल्हुई ने मुकाबला 83 रन से अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए भोला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दिन का दूसरा मैच बन्देहिया और उसका की टीमों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसका की टीम ने 8 ओवर में 76 रन बनाए। जवाब में बन्देहिया की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

टूर्नामेंट के दौरान अमित पासवान और बबलू चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में अभिलाष जायसवाल, बंटी मद्धेशिया, आकर्ष जायसवाल, सूरज सिंह जायसवाल और अमन कसौधन सहित कई खेल प्रेमियों की अहम भूमिका रही।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts