सलमान खान
बाजपुर, उधम सिंह नगर। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी रेस्टोरेंट में सेक्टर और जोन प्रभारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की।
बैठक के दौरान अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की “पीडीए” रणनीति के तहत लड़ेगी। उन्होंने सभी जोन और सेक्टर प्रभारियों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनाव जीतने का मूल मंत्र दिया।
बैठक में सभी जोन और सेक्टर प्रभारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सभी संभावित दावेदार एक मंच पर नजर आए।
बैठक में मौजूद सभी विधानसभा आवेदक उम्मीदवारों ने एकजुटता का संदेश देते हुए संकल्प लिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस प्रत्याशी को टिकट देंगे, सभी मिलकर उसका चुनाव लड़ाएंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव ने की।
इस दौरान विधानसभा आवेदक विजयपाल सिंह, चंद्रसेन सागर, शालिनी सिंह, कल्पना सागर, हरीश कुमार लाखा, मंगल बाबू सोनकर, बिजेंद्र माथुर फौजी, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, धर्मेंद्र सिंह लालू, नितिन यादव सहित बड़ी संख्या में जोन और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।






