Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनी नगर में हाइडल नहर चौराहा बंद करने पर बवाल, व्यापारियों के विरोध के बाद काम रुका

दिनांक: Friday, 09 January 2026 | समय: 09:22 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में प्रस्तावित हाइडल नहर चौराहे को बंद किए जाने के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने कड़ा ऐतराज जताया। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी और आमजन मौके पर एकत्र हुए और लखनऊ–कानपुर एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था पी एन सी से चौराहा बंद न करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह चौराहा लगभग दस वर्ष पूर्व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जनता और व्यापारियों की मांग पर स्वीकृत किया गया था। ऐसे में इसे बंद करना स्थानीय आवागमन और व्यापार दोनों के लिए गंभीर समस्या पैदा करेगा। व्यापारियों और जनता ने स्पष्ट किया कि एनएचएआई से बैठक और स्पष्ट निर्णय होने तक निर्माण कार्य आगे न बढ़ाया जाए।

जनआक्रोश को देखते हुए पीएनसी के अधिकारियों ने एनएचएआई से वार्ता होने तक निर्माण कार्य स्थगित करने पर सहमति जताई, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। स्थानीय नागरिकों ने इसे जनता की एकजुटता की जीत बताया।

विरोध प्रदर्शन में श्यामेंद्र सिंह चौहान, दयाराम यादव, शैलेन्द्र सिंह बब्बू, प्रमोद हजेला, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, राम सिंह भदौरिया, राजेश दुबे, जितेंद्र हजेला, हेमलता सिंह, प्रेमलता श्रीवास्तव, विमला सिंह, सुनीता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *