Thursday, 05 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
05 November 2026
ताज़ा खबर
दीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देशपद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घररायबरेली में 24.16 लाख से बने बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण, 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्ररायबरेली में हाईवे पर खड़े ट्रेलर में ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, दो गंभीर घायलAI और बायोटेक्नोलॉजी से बदलेगा स्वास्थ्य का भविष्य, भारत वैश्विक नेतृत्व की तैयारी करे: डॉ. राजेश्वर सिंहबारिश में उजड़े तीन गरीब परिवारों के आशियाने, अब बहन और रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूरकिसानों के हक पर डाका: सीमा पर पुलिस की सुस्ती से नेपाल जा रही भारतीय खादभाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने योगेंद्र यादव, सैकड़ों लोगों ने दी बधाईदीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देशपद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घररायबरेली में 24.16 लाख से बने बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण, 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्ररायबरेली में हाईवे पर खड़े ट्रेलर में ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, दो गंभीर घायलAI और बायोटेक्नोलॉजी से बदलेगा स्वास्थ्य का भविष्य, भारत वैश्विक नेतृत्व की तैयारी करे: डॉ. राजेश्वर सिंहबारिश में उजड़े तीन गरीब परिवारों के आशियाने, अब बहन और रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूरकिसानों के हक पर डाका: सीमा पर पुलिस की सुस्ती से नेपाल जा रही भारतीय खादभाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने योगेंद्र यादव, सैकड़ों लोगों ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में भरत मिलाप मेले की धूम, प्रभु श्रीराम और सीता माता का नगरवासियों ने किया अभिनंदन

दिनांक: Tuesday, 03 November 2026 | समय: 08:37 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
बृजमनगंज में भरत मिलाप मेले की धूम, प्रभु श्रीराम और सीता माता का नगरवासियों ने किया अभिनंदन

– पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया पूजन-अर्चन, जगह-जगह उतारी गई आरती

बृजमनगंज, महराजगंज। स्थानीय नगर पंचायत में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन मंगलवार को रावण वध के बाद अपने भाई भरत से मिलने अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम और सीता माता का नगरवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ अभिनंदन किया। ठाकुरद्वारा परिसर में पूजन-अर्चन के बाद देर शाम प्रभु श्रीराम के डोल को नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। इसी के साथ भरत मिलाप मेले की शुरुआत हुई।

इस दौरान फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रभु श्रीराम और सीता माता की पूजा-अर्चना की। नगर भ्रमण के दौरान डोल को श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रोककर प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और पूजन-अर्चन किया। पूरे आयोजन के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

भरत मिलाप के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मेले का आनंद लिया। मेले में लगे झूले, मिठाई, खिलौने और गुब्बारों की दुकानों ने बच्चों को आकर्षित किया, वहीं महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों से जमकर खरीदारी की।

मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती। मेला देर रात तक चलता रहा।

इस अवसर पर महंत दिवाकर शुक्ला, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, रूपनरायन जायसवाल, नटवर गोयल, सौरभ कलवार, दिलीप गुप्ता, हरिनारायण तिवारी, गणेश गुप्ता, आर्यन, लालचंद, आशीष जायसवाल, राजू जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

दीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देश

05 November 2026

डीजी यूपी-112 बिनोद कुमार सिंह ने सभी जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, पीआरवी वाहनों की शत-प्रतिशत…

उत्तर प्रदेश

पद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घर

05 November 2026

खीरों ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद बुजुर्गों और महिलाओं को वितरित किए घरेलू उपयोग के वस्त्र, देर रात…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में 24.16 लाख से बने बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण, 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र

05 November 2026

सदर विधायक अदिति सिंह ने अमावां में किया कार्यालय का उद्घाटन, दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, दो बच्चों का अन्नप्राशन…