Thursday, 05 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
05 November 2026
ताज़ा खबर
दीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देशपद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घररायबरेली में 24.16 लाख से बने बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण, 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्ररायबरेली में हाईवे पर खड़े ट्रेलर में ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, दो गंभीर घायलAI और बायोटेक्नोलॉजी से बदलेगा स्वास्थ्य का भविष्य, भारत वैश्विक नेतृत्व की तैयारी करे: डॉ. राजेश्वर सिंहबारिश में उजड़े तीन गरीब परिवारों के आशियाने, अब बहन और रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूरकिसानों के हक पर डाका: सीमा पर पुलिस की सुस्ती से नेपाल जा रही भारतीय खादभाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने योगेंद्र यादव, सैकड़ों लोगों ने दी बधाईदीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देशपद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घररायबरेली में 24.16 लाख से बने बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण, 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्ररायबरेली में हाईवे पर खड़े ट्रेलर में ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, दो गंभीर घायलAI और बायोटेक्नोलॉजी से बदलेगा स्वास्थ्य का भविष्य, भारत वैश्विक नेतृत्व की तैयारी करे: डॉ. राजेश्वर सिंहबारिश में उजड़े तीन गरीब परिवारों के आशियाने, अब बहन और रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूरकिसानों के हक पर डाका: सीमा पर पुलिस की सुस्ती से नेपाल जा रही भारतीय खादभाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने योगेंद्र यादव, सैकड़ों लोगों ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश

निचलौल में घर के अंदर अवैध आतिशबाजी का भंडारण, 8 बोरी और 18 गत्ते पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

दिनांक: Tuesday, 03 November 2026 | समय: 08:29 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
निचलौल में घर के अंदर अवैध आतिशबाजी का भंडारण, 8 बोरी और 18 गत्ते पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

– दीपावली से पहले महराजगंज पुलिस की कार्रवाई, चकरी, धमाका बम, फुलझड़ी और स्काई रोशनी समेत कई तरह के पटाखे मिले

सौरभ जायसवाल

महराजगंज। दीपावली के त्योहार से पहले महराजगंज पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित आतिशबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निचलौल थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से 8 बोरी और 18 गत्तों में रखी विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कौशेन पुत्र धनीफ निवासी कोर्ट मोहल्ला, वार्ड नंबर-07, थाना निचलौल के रूप में हुई है।

बरामद आतिशबाजी में चकरी, धमाका बम, फुलझड़ी और स्काई रोशनी सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं। इस मामले में थाना निचलौल में मुकदमा अपराध संख्या 294/2026 के तहत धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुगज तिवारी, हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह, कांस्टेबल आनंद सिंह और महिला कांस्टेबल काजल शामिल रहे। इस दौरान तहसीलदार अमित सिंह की अगुवाई में राजस्व टीम भी मौजूद रही।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

दीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देश

05 November 2026

डीजी यूपी-112 बिनोद कुमार सिंह ने सभी जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, पीआरवी वाहनों की शत-प्रतिशत…

उत्तर प्रदेश

पद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घर

05 November 2026

खीरों ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद बुजुर्गों और महिलाओं को वितरित किए घरेलू उपयोग के वस्त्र, देर रात…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में 24.16 लाख से बने बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण, 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र

05 November 2026

सदर विधायक अदिति सिंह ने अमावां में किया कार्यालय का उद्घाटन, दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, दो बच्चों का अन्नप्राशन…