सोलर पंप से किसानों को कम लागत में बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी और डीजल पर निर्भरता कम होगी – एमडी
सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ND NEWS
उन्नाव/बांगरमऊ। सोमवार को बांगरमऊ के कलावती लॉन में शक्ति सोलर पम्पस् का लोकार्पण के साथ ही डीलर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंजन शक्ति सोलर पंप के चेयरमैन दिनेश पाटीदार व एमडी रमेश पाटीदार के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस बीच नगर के संजय मशीनरी स्टोर व न्यू भगवती मशीनरी स्टोर का दौरा करते हुए कार्मक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस बीच अधिकृत, डिस्ट्रीब्यूटर्स, अजय गुप्ता तथा भाजपा नेता पुनीत गुप्ता भी मौजूद रहे।
भाजपा नेता पुनीत गुप्ता ने कहा कि किसान हमारे क्षेत्र की रीढ़ हैं, उनकी तरक्की ही क्षेत्र की असली प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि हर किसान को नई तकनीक, उचित दाम और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए वे हमेशा आगे रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि “जब तक खेतों में खुशहाली नहीं आएगी, तब तक हमारा प्रयास जारी रहेगा।

कार्यक्रम में पहुंचे चेयरमैन व एमडी से बात करने पर उन्होंने बताया कि सोलर पंप से किसानों को कम लागत में बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी और डीजल पर निर्भरता कम होगी। श्री गुप्ता ने बताया क्षेत्र व आसपास के जिलों के किसानों के लिए बांगरमऊ में डिस्ट्रीब्यूटर्स खुलना एक अच्छी पहल है जिससे स्थानीय स्तर पर सुविधा किसानों को मिलेगी। वहीं पहुंची किसान भाइयों ने भी कहा हमारे क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूटर का बना सौभाग्य की बात है, हमें कहीं जाना नहीं पड़ेगा और नजदीक ही बेहतर सुविधा मिलेगी।


















