रायबरेली। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रायबरेली सृष्टि अवस्थी ने जानकारी दी है कि जनपद के दिव्यांगजनों के हितार्थ 2 फरवरी 2026 को मोबाइल कोर्ट (दिव्यांग न्यायालय) का आयोजन किया जाएगा।
यह दिव्यांग न्यायालय प्रातः 10:00 बजे से सामुदायिक केंद्र रतापुर, रायबरेली में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता माननीय न्यायालय/राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जनपद के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
दिव्यांगजन इस अवसर पर अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान हेतु न्यायालय में उपस्थित होकर उसी दिन उनका निराकरण करा सकते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जनपद के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।


















