सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज (महाराजगंज)। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में पत्रकारों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुन पर लोग झूमते नजर आए। पूरे वातावरण में रंग, उल्लास और आत्मीयता का माहौल दिखाई दिया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने उपस्थित पत्रकारों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत सदैव पत्रकारों के सहयोग और सकारात्मक भूमिका के लिए आभारी रहेगी।
होली मिलन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार विनय पाठक, उमाशंकर उपाध्याय, रामकृष्ण जायसवाल, वेदपुरी, जगदंबा जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, गौरव जायसवाल, नितिन जायसवाल, कुलदीप मोदनवाल, सौरभ जायसवाल, सत्य प्रकाश दुबे, शिव श्रीवास्तव, जयसिंह, राकेश अग्रहरी, अनिल सिंह, अमित सिंह, विवेक कुमार, मधुर श्याम पोटर, राकेश यादव, डॉ. बंगाली, कृष्ण मोहन द्विवेदी, सुभाष यादव, आर.के. त्रिपाठी, सभासद झिनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक चौधरी, सागर कनौजिया, दीपक विश्वकर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। होली के इस रंगीन आयोजन ने नगर में सकारात्मक संदेश दिया।


















