Tuesday, 27 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
27 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
लखनऊ

लखनऊ: स्कूटर इंडिया चौराहे पर नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, डीसीपी बोले… सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

दिनांक: Wednesday, 10 June 2026 | समय: 04:13 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • अशोक लेलैंड के सहयोग से बनी चौकी का हुआ शुभारंभ, साइबर अपराध, ट्रैफिक और सीसीटीवी जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के स्कूटर इंडिया चौराहे पर मंगलवार को अशोक लेलैंड के सहयोग से निर्मित नई पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनंद ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ किया। उद्घाटन के दौरान डीसीपी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीसीपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि नई पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है। नई चौकी के संचालन से लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक

डीसीपी ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि आज साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और कई बार लोग लालच में आकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश भर में साइबर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग डिजिटल अपराधों से सतर्क रह सकें।

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पर भी चर्चा

डीसीपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध कट और धीमी गति से चलने वाले वाहनों के कारण जाम की समस्या बनी रहती थी। पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से कई अवैध कट बंद कराए गए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की।

सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिए जरूरी

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए डीसीपी ने लोगों से अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कई लोग बिजली बचाने के लिए कैमरे बंद कर देते हैं, जिससे अपराध की जांच प्रभावित होती है। लगातार चालू रहने वाले कैमरे अपराधियों पर निगरानी रखने और घटनाओं के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पुलिस और जनता के सहयोग से अपराधों में कमी

कार्यक्रम में मौजूद एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि यह पुलिस चौकी अशोक लेलैंड के सहयोग से तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में स्थानीय नागरिकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

एसीपी ने कहा कि क्षेत्र में साइबर अपराध, ट्रैफिक नियंत्रण और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले सरोजनीनगर क्षेत्र में अपराध की घटनाओं का आंकड़ा 38 तक पहुंच गया था, जिसे घटाकर अब लगभग 3 तक लाया गया है। उन्होंने इसे पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि अवैध अतिक्रमण हटाने और गैरकानूनी कट बंद कराने से यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था में भागीदारी निभाने की अपील करते हुए अपने प्रतिष्ठानों और घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर एडीएम अंकित शुक्ला, एसीपी गुसाईगंज, प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम, प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर पी.के. सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह चौहान, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में नई पुलिस चौकी को लेकर उत्साह और सुरक्षा के प्रति विश्वास देखने को मिला।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौका

25 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत बदाली खेड़ा स्थित मानव जागृति स्कूल के पोलिंग बूथ…

लखनऊ

लखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

25 October 2026

बन्थरा (लखनऊ)। बन्थरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर…