शकील अहमद
बिजनौर (लखनऊ)। थाना बिजनौर पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया विक्रम ऑटो बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹170 नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 27 जनवरी 2026 को रूबीना कुरैशी पत्नी मोहम्मद राज निवासी औरंगाबाद जागीर, थाना बिजनौर, लखनऊ द्वारा तहरीर दी गई थी कि उनके घर के बाहर खड़ा विक्रम ऑटो (संख्या UP32SN5939) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
इस संबंध में थाना बिजनौर में मुकदमा संख्या 19/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। मामले के खुलासे और बरामदगी के लिए थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर 28 जनवरी 2026 को अभियुक्त मोहम्मद इसराइल पुत्र मोहम्मद जावेद, निवासी मोहल्ला कटरा नाला, कस्बा बिजनौर बाजार, थाना बिजनौर, लखनऊ (उम्र 22 वर्ष) को रसूलपुर इधरिया मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास योजना के गेट संख्या-02 के पास से शाम करीब 8:30 बजे हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक विक्रम ऑटो और ₹170 नकद बरामद किया।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


















