Friday, 27 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
27 November 2026
ताज़ा खबर
मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरणबनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजनसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षणमानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरणबनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजनसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षण
महराजगंज

महराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचन

दिनांक: Friday, 27 November 2026 | समय: 02:10 AM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को बताई गई संविधान की महत्ता

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महाराजगंज)। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बृजमनगंज में 26 नवंबर को संविधान दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम अवतार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम अवतार ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करता है, वहीं नागरिकों के लिए मौलिक कर्तव्यों का भी निर्धारण करता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करे। संविधान के मूल्यों को आत्मसात करके ही एक मजबूत, समतामूलक एवं लोकतांत्रिक भारत का निर्माण किया जा सकता है।

नागरिकशास्त्र के प्रवक्ता रामबरन जी ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आधार है। हमें संविधान के आदर्शों का सम्मान करते हुए उनके अनुरूप अपने जीवन में आचरण करना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. विजय श्रीमल्ल ने भी संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संविधान की प्रासंगिकता, उसकी सुरक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं, NCC कैडेट्स द्वारा संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर आधारित आकर्षक नाटक का मंचन किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

27 November 2026

बृजमनगंज के रोजगार सेवकों ने विशेष रोजगार सृजन सप्ताह का किया बहिष्कार, 24 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग सौरभ…

महराजगंज

नौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवाल

27 November 2026

खरग बरवा गांव में काम के दौरान सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट नहीं दिखने का आरोप शटडाउन और कार्य अनुमति के…